डहीना। गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन के उद्घाटन सत्र को आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सहायक प्रोफेसर कंवरपाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस हमें अनुशासन और स्वावलंबन सिखाता है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समय से महत्व को समझें और शिविर केसभी गतिविधियों में भाग लें। प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि एनएसएस का ध्येय सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। एनएसएस के संयोजक प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय में एनएसएस के शिविर में 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं जो इन सात दिनों के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेकर एक-एक उत्कृष्ट नागरिक के रूप में इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करेंगे ऐसा हमें पूरा भरोसा है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीभगवान, राम सिंह, अनिल कुमार, मिथिलेश, सोनू पीटीआई, विजेंद्र, रमेश देवी व जितेंद्र उपस्थित थे।