फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फुटबॉल खेल नर्सरी का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मैदान में एकजुट खिलाड़ी कोच। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान (अग्रसेन चौक) में संचालित फुटबॉल खेल नर्सरी में खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। मौके पर निरीक्षण के दौरान मनोज वशिष्ठ ने कोच देवेंद्र और नवीन जांगड़ा के साथ प्रशिक्षण सत्र खेल सामग्री और खिलाड़ियों की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने मैदान पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से भी संवाद किया और उन्हें अनुशासन व निरंतर मेहनत का महत्व समझाया। मनोज वशिष्ठ ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता का आधार नियमित अभ्यास और समर्पण होता है।
यदि शुरुआती स्तर पर ही सही दिशा और संसाधन मिल जाएं तो खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यहां खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

कोच देवेंद्र ने बताया कि खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास कर रहे हैं। नियमित निरीक्षण और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे वे और बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
वहीं प्रशिक्षक नवीन जांगड़ा ने कहा कि नर्सरी में खिलाड़ियों के बुनियादी कौशल को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि आगे चलकर वे उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।
इस दौरान मैदान की साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं पर भी संतोष व्यक्त किया गया। अंत में खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें