फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोहनपुर और बुड़ौली में ग्रामीणों ने स्कूलों पर जड़ा ताला

विज्ञापन
मोहनपुर स्थित राजकीय स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन करते बच्चे एवं ग्रामीण। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को मोहनपुर और गांव बुड़ौली के ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालय में शिक्षकों के रद्द (केप्ट) पदों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के गेट को ताला लगा कर बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी बावल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। विभाग को कुछ वक्त देने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने उन्हें तीन दिन का समय दिया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शिक्षकों को वापस नहीं बुलाया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बुड़ौली और मोहनपुर गांवों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। मोहनपुर विद्यालय में वापस लिए गए पदों के पुन:स्थापन के लिए शिक्षा मंत्री कंवर सिंह के नाम बीईओ डॉ. कर्मवीर सिंह यादव के माध्यम से एक ज्ञापन पत्र भेजा गया है, उसके अनुसार इस विद्यालय में आस पास के एक दर्जन से अधिक गांवों से बच्चे पढ़ने आते हैं। मौजूदा समय यहां कक्षा छह से 8 तक 85 छात्र जबकि मौजूदा पद जो ट्रांसफर मुहिम में वापस लिए जा रहे हैं, उनमें सामाजिक विज्ञान का एक, संस्कृत का एक- डीपीई - एक, इसी श्रेणी में टीजीटी गणित का एक और टीजीटी विज्ञान का एक पद जबकि कक्षा 9 से 12 तक कुल 188 छात्र जबकि मौजूदा पदों में से तबादला मुहिम में वापस लिए जा रहे पदों में हिंदी एक, इतिहास एक, राजनीति विज्ञान - एक और गणित का एक पद और इसी श्रेणी में पीजीटी अंग्रेजी का एक और पीजीटी विज्ञान का एक पद शामिल है। शिक्षा मंत्री से इस तबादला मुहिम में उपरोक्त अनुसार पद मांग पूरी करने की गुजारिश की गई है। इस ज्ञापन पत्र की एक - एक प्रति बावल विधायक एवं सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बावल को भी भेजी गई है।
गांव मोहनपुर के ग्रामीणों का कहना है कि उनके विद्यालय से गणित और अंग्रेजी के शिक्षकों के पद वापस लिए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होगी। ग्रामीण शिक्षकों की कई की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर शिक्षा अधिकारियों से मिले मगर परिणाम शून्य रहा। वीरवार की सुबह इस विद्यालय पर तालाबंदी होने के बाद विद्यार्थी व ग्रामीण बाहर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीण राजेंद्र, गजराज, रामनिवास, गुरदयाल, बीरसिंह, नत्थू, कुलदीप, सोनू, लक्ष्मीनारायण, देशराज आदि ने विद्यालय के द्वार पर धरना देने का संकेत दिया है।
विज्ञापन

उधर गांव बुड़ौली में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर ग्रामीण अभिभावक और छात्र पहुंचे। इस मामले पर नाराज दिखे ग्रामीणों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व सरपंच जयकुमार, एसएमसी प्रधान राजेंद्र, पूर्व प्रधान रमेश कुमार और प्रदीप कुमार ने बताया कि यह उनके बच्चों के भविष्य का सवाल है और अगर सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इस बार तबादला प्रक्रिया से दो पद प्रभावित हो रहे हैं।
खंडोड़ा विद्यालय पर प्रदर्शन आज
रेवाड़ी। ऑनलाइन तबादला मुहिम से प्रभावित गांव खंडोडा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के पदों को वापस लिए जाने के बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस विद्यालय में कक्षा 11 व 12 के कला संकाय के छात्रों की संख्या 181 है, जबकि इस मुहिम से पीजीटी जीव विज्ञान एवं टीजीटी विज्ञान पद को हटा दिया गया है।
--------------------
अधिकारिक पक्ष
गांव मोहनपुर के विद्यालय में ग्रामीणों ने अपना विरोध दर्ज कराया। वहां शिक्षकों के पदों को लेकर ग्रामीण नाराज हैं। हमें शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से निदेशालय को जनभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। - डॉ. कर्मवीर सिंह यादव, बीईओ, बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें