रेवाड़ी। सरकार ने स्मैम स्कीम के तहत वर्ष 2023-24 के दौरान विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गई है।
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि स्मैम स्कीम के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे बैटरी, इलेक्ट्रिक, सोलर ऑपरेटेड पावर वीडर राइज ऑन सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूल बार सैल्या प्रोपेल्या हाई क्लीयरेंस बूम स्प्रेयर चापकटर, ट्रैक्टर ऑपरेटेड बैलर (1400-1500 किलो/प्रतिघंटा), बेबैट्री ऑपरेटर फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिव हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रा बेलर, एमबी प्लो, सब सॉयलर मल्टीकैप बैंड प्लांटर सेल्फ प्रोपेल्वा राइट ट्रांसप्लांटर 4 लाइन) ट्रैक्टर ऑपरेटिव पेन क्लिनर कम ग्रेडर, विनोविंग फैन, ट्रैक्टर माउंटेड रिपर कम बाइडर, मिलेट मशीन, मिलेट गील, गेज बैशर, म्युमैटिक प्लांटर, ऑयल एक्सपेलर, मेज डिहस्कर सुगरकेन बेस कटर, मोबाइल/कॉटन शेखर, ट्रैक्टर ऑपरेटेड लोडर, डोजर बैंकहो, काउ बंग ब्रिकेट मशीन, कॉज ढंग डीवाटरिंग मशीन, पैठी मोबाइल ड्रायर, शेजर लैंड लेवलर, कॉटन सीड डील व ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे पंप इत्यादि पर किसानों को अनुदान देने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल agriharyana.gov.in 31 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अब इन कृषि यंत्रों में रोटावेटर आलू बिजाई मशीन ट्रैक्टर चलित पावर वीडर भी शामिल कर लिए गए है तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एक किसान विभिन्न प्रकार के अधिकतम 2 कृषि यंत्रों पर ही अनुदान ले सकता है, जिन किसानों के 31 दिसंबर तक दो कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया था और अब वो नए शामिल किए गए। इन तीन कृषि यंत्रों पर अनुदान लेना चाहते हैं, वो चुने गए दो कृषि यंत्रों में से ऑनलाइन बदलाव करके रोटावेटर आलू बिजाई मशीन व ट्रैक्टर चलित पावर वीडर के लिए आवेदन कर सकते हैं।