फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अब रजिस्ट्री और निशानदेही की प्रक्रिया हुई डिजिटल, समय और धन भी बचेगा

Tue, 30 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में जुड़े तीनों विधायक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजस्व विभाग की नई पहल कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के बाबैन से ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े और पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबॉट व राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम के अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव रहे। अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि रहीं। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सीधा जुड़ाव लोगों से होता है। मुख्यमंत्री की ओर से इस विभाग को पेपर लेस किए जाने से बड़ा बदलाव आएगा। हरियाणा देश का पहला प्रदेश होगा जिसमें रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता के लिए सरकार कार्य कर रही है। राजस्व कोर्ट प्रणाली की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन करके अच्छी पहल की शुरूआत की गई है। इससे लोग कोर्ट संबंधी तारीख केस और स्टेटस ऑनलाइन देख सकेंगे। आमजन की सुविधा के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट प्रणाली शुरू की गई है।



बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग को पेपरलेस किए जाने से पारदर्शिता आएगी और लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने डोंगल व इंटरनेट आदि की उपलब्धता के लिए कहा।



कोसली विधायक अनिल कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व विभाग में पेपरलेस प्रणाली की शुरूआत की है। यह सरकार की काफी अच्छी पहल है। पैमाइश कराने के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था करके सरकार ने लोगों को राहत देने का कार्य किया है। रेवेन्यू कोर्ट प्रबंधन प्रणाली को ऑनलाइन करके आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें