फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 नवंबर तक बनवाएं आयुष्मान कार्ड : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य को अब 15 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत हैं कि हर जरूरतमंद व्यक्ति इस योजना से जुड़ कर इसका लाभ उठा सके। यह जानकारी उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होेंने आमजन से अपील की कि जो भी व्यक्ति या परिवार इस योजना के पात्र हैं और 2011 के आर्थिक सर्वे में जिनका नाम है वे अपना कार्ड बनवाएं, ताकि उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सके। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि अटल सेवा और स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध है। कोई भी लाभार्थी हरियाणा सरकार द्वारा अधिकृत अस्पतालों में भर्ती होकर आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से अप्रूव्ड पैकेज पर इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें