फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात्रि ड्यूटी से पहले कर्मचारियों की होगी ब्रेथ एनालाइजर से जांच

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ड्यूटी से पहले कर्मचारी की जांच करता कर्मी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछले सप्ताह ही अस्पताल में शराब पी रहे कर्मचारियों (ईएमटी) का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अब सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार की ओर से रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से इस मामले को प्रमुखता से उठाने पर चिकित्सा विभाग की ओर से यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत रात्रि को ड्यूटी देने जो भी कर्मचारी (ईएमटी) नागरिक अस्पताल जाता है, पहले उसकी ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जाती है। उसके बाद उसे ड्यूटी के लिए इजाजत दी जाती है। विभाग की इस जांच से अब कर्मचारियों में भय है और उनकी सुरापान कर ड्यूटी करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगा है।
--------------
यह था मामला
पिछले सप्ताह वीरवार को नागरिक अस्पताल के सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें पहले वीडियो में अस्पताल के वार्ड में न सिर्फ जाम छलकाने की सामग्री दिखाई दे रही है, बल्कि दूसरे वीडियो में कर्मचारी इस काम को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। इनमें दो चालक हैं, जिन्हें आपात स्थिति में एंबुलेंस की स्टीयरिंग थामना होता है, जबकि दो इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
अधिकारी का वर्जन:
वीडियो वायरल होने के बाद जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी, जो अपनी फाइनल रिपोर्ट कभी भी सौंप सकती है। यदि जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं अस्पताल में रात्रि में ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सभी की ब्रेथ एनलाइजर से जांच करने की व्यवस्था की है। इससे कर्मचारियों की नशा प्रवृत्ति पर अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें