फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अब जनता के बीच जाएगी एम्स संघर्ष समिति

Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मनेठी में एम्स संघर्ष समिति का धरना 57वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान श्योताज सिंह और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद ने किया। एम्स संघर्ष समिति ने वाहन रैली में हिस्सा लेने वाले पुरुषों, महिलाओं और सहयोग देने वाले नागरिकों का आभार जताया।
विज्ञापन

श्याम दीवाना मंडल की ओर से रविवार को आयोजित वाहन रैली में शामिल जनता को खाना खिलाने, एंबुलेंस प्रदान करने, रास्ते में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। जिला प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त नहीं करने की निंदा की। क्योंकि प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन था, अधिकारी का नियुक्त नहीं होना बिल्कुल उचित नहीं है। एसडीएम बावल को पहले ही नियुक्त किया जा सकता था। एम्स संघर्ष समिति का फैसला है कि धरना जारी रहेगा। गांव-गांव में जन सभाएं आयोजित की जाएंगी। एम्स संघर्ष समिति तीन नए नारों के साथ जनता के बीच जाएगी, वो बहकाएंगे, हम समझाएंगे। एम्स संघर्ष समिति ने जनता से आग्रह किया है कि माजरा एम्स निर्माण करवाने, ओपीडी शुरू करवाने, एमबीबीएस की क्लास चालू करवाने के लिए हर रोज धरना में शामिल हो। धरने को एम्स संघर्ष समिति के प्रवक्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, मास्टर लक्ष्मण सिंह, कर्नल राजेंद्र सिंह, मास्टर भारत सिंह, रामस्वरूप सिंह अहरोधिया, बीडी यादव, दयाराम मास्टर, कंवल सिंह, राजबीर सिंह नंबरदार, देशराज सिंह, देशराज, अमर सिंह राजपुरा, सत्यपाल उर्फ कुकू गोयल, विनोद पंच ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें