फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नोएडा का आंदोलन भिवाड़ी में गरमाया, धरने पर बैठे 1500 कर्मचारी

विज्ञापन
कंपनी के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। यूपी के नोएडा में मदरसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से शुरू हुआ आंदोलन भिवाड़ी तक पहुंच गया है। मंगलवार को पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मदरसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर कर्मचारियों ने हड़ताल की। करीब 1500 महिला और पुरुष कर्मचारी कंपनी गेट के सामने जमा होकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही चौपानकी, भिवाड़ी और टपूकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन में उचित वृद्धि, काम के घंटों में सुधार और कंपनी के उच्च अधिकारियों के कथित अभद्र व्यवहार, मारपीट और धमकियों पर रोक शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कंपनी से निकालने की धमकियां देकर प्रताड़ित किया जाता है।
महिला कर्मचारी संजू ने बताया कि फिलहाल कंपनी में उनकी सैलरी 11 हजार रुपये महीना है और ओवरटाइम के 60 रुपये प्रतिघंटा दिया जाता है। हमारी मांग है कि 20 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाए और ओवरटाइम के 120 रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से दिए जाएं।
विज्ञापन

संजू ने बताया कि कंपनी में उनसे जबरदस्ती काम करवाया जाता है। उनको बाथरूम तक नहीं जाने दिया जाता है। ना गेट पास दिया जाता है। एक लाइन में 300 महिला काम करती हैं। एक बार में एक महिला को गेट पास मिलता है।
कंपनी के कर्मचारी राहुल ने बताया कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट भी की है। एचआर में कुछ लोग ऐसे हैं जो लगातार गुंडागर्दी करते हैं और कर्मचारियों को परेशान करते हैं। कंपनी में कुल 8 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

श्रमिकों के बीच वार्ता कराने का किया प्रयास
मामले की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी, टपूकड़ा-भिवाड़ी तहसीलदार शैतान सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने श्रमिकों से समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन शाम तक चलता रहा। डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि मदरसन कंपनी में मजदूरों के प्रदर्शन करने की सूचना मिली थी। मौके पर कंपनी कर्मचारियों और श्रमिकों के बीच वार्ता कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें