फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को जलभराव से मुक्त रखने के लिए नोडल अधिकारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बारिश के बाद जलभराव की समस्या पैदा होने पर जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है। शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा न हो, इसकी निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की निगरानी में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कुछ अन्य अधिकारी भी एक टीम के रूप में इस समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे। इसकी नियंत्रण कक्ष से मॉनीटरिंग होगी और टीमों की रिपोर्ट पर समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसडीएम रेवाड़ी सिद्घार्थ दहिया को नगर परिषद रेवाड़ी भाग एक, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभे सिंह को गांधी चौक, शिवम चौक जलभराव की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नप रेवाड़ी भाग 2 के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता विनय पकाश चौहान के साथ एसडीईओ इंद्रजीत यादव और कनिष्ठ अभियंता रवि यादव जलभराव रोकेंगे। इंदिरा कालोनी वार्ड 28 और शास्त्री नगर वार्ड 30 क्षेत्र की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता विनय प्रकाश चौहान, संदीप कुमार एसडीईओ और हेमंत कुमार कनिष्ठ अभियंता को जलभराव नहीं होने देने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर परिषद भाग 4 में नप सचिव प्रवीन कुमार के मार्गदर्शन में ब्रास मार्केट, अनाज मंडी रोड, नागपाल साउंड बावल रोड का इलाका रहेगा, जिसके लिए राजेश कुमार एक्शन, अरविंद कुमार एसडीईओ और सतीश कुमार कनिष्ठ अभियंता को यह जिम्मेदारी मिली है।
नगर परिषद भाग 5 में रेलवे लाइन के आसपास और सामान्य अस्पताल के सामने का दायित्व राजेश यादव, एसडीईओ विकास शील बिसयान व कनिष्ठ अभियंता जयप्रकाश और नप सचिव प्रवीन नप कार्यालय के पास भाड़ावास गेट और कानोड़ गेट वार्ड 14 की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

कस्बा धारूहेड़ा यानी नगर पालिका धारूहेड़ा क्षेत्र की जिम्मेदारी डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल को मिली है। उनके अधीन नपा धारूहेड़ा भाग 1 में नपा सचिव समयपाल के मार्गदर्शन में सेक्टर 4 और 6 में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए एक्शन जितेंद्र ढुल, एसडीईओ प्रभनेश कुमार और रमेश कुमार कनिष्ठ अभियंता को अहम जिम्मेदारी मिली है। नपा धारूहेड़ा भाग 2 में विजय राठी कार्यकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में एनएच 48 पर बेसटेक के सामने का क्षेत्र सौंपा गया है, जिसमें इस समस्या को दूर करने की जिम्मेदारी जितेंद्र ढुल, एसडीईओ विजय पाल और सुधीर कनिष्ठ अभियंता को मिली है।
इसी प्रकार जाटूसाना क्षेत्र में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में बीडीपीओ जाटूसाना करतार सिंह के अधीन गांव आशियाकी गोरावास, चांदनवास और खेड़ा आलमपुर में जलभराव रोकने की व्यवस्था की गई है। जाटूसाना 2 के तहत बीडीपीओ करतार सिंह को ही गांव जाटूसाना और गांव रोहड़ाई के क्षेत्र में इस समस्या का निदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार नाहड़ खंड भाग 1, नाहड़ खंड 2, बावल शहर और बावल नगर पालिका क्षेत्र में अलग अलग अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर उन्हें जलभराव रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें