फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोहतक-बेरी मार्ग पर नही सफेद पट्टी, न कैट-आई और रिफ्लेक्टर, जोखिम में जान

विज्ञापन
35...दीपक,बालंद
विज्ञापन
रोहतक। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की दस्तक ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कोहरे के कारण सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे रोहतक-बेरी मार्ग पर सफर करना अब जोखिम भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं सड़क के किनारों पर न तो सफेद पट्टी दिखाई दे रही है और न ही कहीं कैट-आई या रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। शून्य विजिबिलिटी और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण वाहन चालकों के लिए रास्ता ढूंढ पाना भी मुश्किल हो गया है। इससे हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है।
क्षेत्र में बढ़ती ठंड और धुंध की गहरी चादर ने आम आदमी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। रोहतक-बेरी मुख्य मार्ग पर स्थिति बेहद चिंताजनक है।
ग्रामीणों और नियमित वाहन चालकों ने बताया कि न तो सड़क के किनारों पर सफेद पट्टी दिखाई दे रही है और न ही कहीं कैट-आई या रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। सुरक्षा इंतजामों के इस अभाव में कोहरे के दौरान वाहनों के सड़क से उतरने या आपस में टकराने की संभावना हर समय बनी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देर रात और सुबह के समय धुंध इतनी घनी होती है कि कुछ मीटर की दूरी पर भी देख पाना असंभव हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस मार्ग पर रिफ्लेक्टर और लाइटों की व्यवस्था नहीं की तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
बॉक्स

मैं हर रोज इस मार्ग से रोहतक आता व जाता हूं। कबूलपुर से लेकर सुनारिया तक इस मार्ग पर सफेद पट्टी गायब हैं। इससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। -विकास, निवासी कबूलपुर

कुछ दिनों पर पहले भी इस मार्ग पर हादसा हुआ था। धुंध गिरने पर मार्ग में कुछ भी दिखाई नहीं देता है। मार्ग पर न तो सड़क के किनारों पर सफेद पट्टी दिखाई दे रही है और न ही कहीं कैट-आई या रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। -दीपक, निवासी बालंद


वर्जन
विभाग के कर्मचारी सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का काम तेजी से कर रहे हैं। रिफ्लेक्टर भी जल्द ही टीम को भेजकर लगवाए जाएंगे। -मनीष मल्होत्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।

35...दीपक,बालंद

35...दीपक,बालंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें