फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूलों से वंचित विद्यार्थियों काे ढूंढने में फील्ड में उतरे शिक्षक

विज्ञापन
39...रोहतक के माता दरवाजा ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला कायस्थान ​​के अधीन सर्वे
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों को चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। जिले के शिक्षक स्कूलों से वंचित विद्यार्थियों को ढूंढने के लिए फील्ड में उतरकर घर घर जा रहे हैं। शिक्षक 6 से 14 वर्ष व 16 से 19 वर्ष के बच्चों की पहचान कर रहे हैं।
विज्ञापन

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए जिले में ड्रॉपआउट सर्वे शुरू हो गया है। जिला अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय व्यवस्था के लिए नई शिक्षा नीति के प्राथमिक लक्ष्य के तहत सभी बच्चों को विद्यालयों में नामांकित करना है और बच्चे नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित हों।
उन्होंने बताया कि कई बच्चे अभी भी विद्यालय से बाहर हैं उनकी पहचान करना है। इनमें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदायों, सड़क पर रहने वाले बच्चों, भिखारियों, अनाथ, बेघर बच्चों, प्रवासी बच्चों, गैर-अधिसूचित व आदिम जनजातीय समूहों में विद्यालयों से वंचित बच्चों शामिल हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में चलेगा सर्वे
विद्यालय स्तर : 01 से 09 जनवरी
कलस्टर स्तर : 12 से 13 जनवरी
खंड स्तरीय : 14 से 15 जनवरी
जिला स्तरीय : 16 व 19 जनवरी

वर्जन
स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत जिले में बच्चों के ड्रॉपआउट का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। इसमें शिक्षक स्कूल छोड़ने वाले व स्कूल से बाहर वाले बच्चों की पहचान कर रहे हैं। -दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें