फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में पार्किंग नहीं, जाम से जूझ रही जनता

Sat, 22 Aug 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर एक अस्पताल के बाहर खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। सर्कुलर रोड शहर की लाइफलाइन है, लेकिन इसके किनारे स्थित अस्पतालों के पास भी पर्याप्त पार्किंग स्थल नहीं हैं। मरीजों और उनके परिजनों के वाहन सड़क किनारे खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन

इसके चलते करीब पांच किलोमीटर का सफर पूरा करने में कई बार 40 मिनट तक लग रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को भी जाम के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्कुलर रोड पर सुबह कार्यालय और स्कूल खुलने के समय से लेकर देर शाम तक वाहनों का दबाव बना रहता है।
सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग और बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण स्थिति और बिगड़ जाती है। पुराने बस स्टैंड के सामने बसों, ऑटो, ई-रिक्शा, निजी वाहनों और दोपहिया वाहनों की भीड़ के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


अस्पतालों के बाहर सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन
सर्कुलर रोड पर कई प्रमुख अस्पताल हैं, लेकिन इनमें आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और यातायात की रफ्तार प्रभावित होती है। कई बार जाम में एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी फंस जाते हैं।

इन स्थानों पर सबसे ज्यादा परेशानी
सर्कुलर रोड के अलावा बाजारों में प्रमुख चौराहों पर अक्सर जाम लगता है। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग से आने-जाने वाले वाहनों का दबाव भी शहर के यातायात पर पड़ता है। बाजार आने वाले ग्राहक, व्यापारी, विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों को प्रतिदिन जाम के कारण समय की बर्बादी झेलनी पड़ रही है। शहरवासियों का कहना है कि कई प्रमुख चौराहों पर लगे यातायात सिग्नल भी लंबे समय से बंद हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था काफी हद तक पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों की समझदारी पर निर्भर रहती है। पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

पुलों के नीचे पार्किंग बनाने की मांग
शहरवासियों जतिन, कुलदीप, सौरव, राहुल ने मांग की है कि प्रशासन पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना तैयार करे। शहर में उपलब्ध स्थानों का सर्वे कराकर पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं। इसके साथ ही पुलों के नीचे खाली पड़ी जगह का उपयोग पार्किंग के लिए किया जा सकता है। इससे सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों की संख्या कम होगी और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

वर्जन:
शहर में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर कार्य किया जाएगा। इसके लिए अभी बातचीत चल रही है। अभी जगह निर्धारित नहीं की गई है।-विनिता पीपल, अध्यक्ष, नगर परिषद रेवाड़ी।

सर्कुलर रोड पर एक अस्पताल के बाहर खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें