फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शादी के लिए गोत्र नहीं, शिक्षा को देंगे प्राथमिकता

Tue, 11 Mar 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04नई बस्ती स्थित सुनार भवन में एक आमसभा में बातचीत करते समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नई बस्ती स्थित सुनार भवन (धर्मशाला) में सुनार सभा की ओर से आमसभा व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शादी में लड़का-लड़की के गोत्र को नहीं बल्कि शिक्षा को प्राथमिकता देने का फैसला किया गया।
चौधरी नीरज सोनी ने आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान सुनार समाज के उत्थान के लिए सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। विवाह सगाई और अन्य शुभ अवसरों पर सादा समारोह आयोजित करने, रिश्ता तय करते समय लड़का-लड़की के गोत्र मिलान को नहीं उनकी शैक्षणिक योग्यता, जीवन शैली, भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखने का फैसला किया गया। उनकी बैठक करवा कर पूर्ण स्वीकृति मिलने के बाद रीति रिवाज न्यूनतम औपचारिकताओं के साथ पूरा करने, भात, छूछक और लग्न के अवसर पर समाज को न्यूनतम 1100 रुपये देने, सभी प्रकार के निमंत्रण फोन या मैसेज से देने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी तय किया गया कि समाज के सभी संदेश व्हाट्सएप के माध्यम से ही दिए जाएंगे। स्वर्णकार एवं ज्वेलर्स का काम करने वाले बिरादरी की रेट लिस्ट के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। मृतक के संस्कार परिवार अपनी सुविधा और क्षमता अनुसार सादा तरीके से करेगा। पगड़ी की जगह सफेद गमछा दिया जाएगा। समाज को निर्देशित करने के लिए निर्देशन कमेटी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के लोगों ने धर्मशाला की मरम्मत के लिए चंदा देने हेतु सर्वसम्मति से घोषणा की। बताया गया है कि सभी सदस्यों को निर्देशन कमेटी की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करना होगा। इस अवसर पर नीरज चौधरी, बाबू गोरा सिंह, प्रकाश चंद, संतोष प्रधान, पुरुषोत्तम दास, पूरणमल, सुरेश, शिवनारायण, सुरेंद्र सोनी, विनोद सोनी, कुलदीप सोनी, मुरारी लाल सोनी, सुनील सोनी, रामनिवास सोनी, जगदीश सोनी, मास्टर विद्यासागर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें