फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल क्षेत्र के विकास में नहीं रहेगी कोई कमी : विधायक डॉ. कृष्ण

Sat, 01 Aug 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार का बिठवाना चौक के पास समाजसेवी डीके यादव की अगुवाई में पंच-सरपंचों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर बातचीत की। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। टिंट और झाड़ला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी मिल चुकी है। कसौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए कई नई सेवाएं शुरू की गई हैं। यहां विभिन्न प्रकार की जांच, 24 घंटे प्रसव सुविधा और सीबीसीआर डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उनका प्रयास है कि बावल सीएचसी को जल्द ही सर्जिकल अस्पताल के स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बावल विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए 27 करोड़ 22 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि से खराब सड़कों और गलियों का प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी डीके यादव ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बिट्टू सरपंच खंडोड़ा, राकेश शर्मा, पीयूष मेहता बिठवाना, सत्यप्रकाश कमालपुर, कैलाश सरपंच धुरियावास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें