शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्पार्पित कर नमन करते। स्त्रोत: स्वयं
- फोटो : 1
रेवाड़ी। कांग्रेस की ओर से शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने कहा कि जलियांवाला बाग कांड के निर्दोष लोगों की शहादत का बदला लेकर उधम सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया।
उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारतवासी अपने स्वाभिमान और आजादी के लिए हर संघर्ष का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद उधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने में योगदान दें।
शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एससी विभाग के जिला उपाध्यक्ष मामराज, नवनीत, सुदेश, सचिन, धीरू, हरिदास, मिथलेश, आशीष, हरीश मौजूद रहे।