फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रतियोगी परीक्षा में सफल नहीं होने से परेशान था नितिन

Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मृतक नितिन। फाइल फोटो - फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी में सोमवार सुबह पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले उत्तर प्रदेश के एटा जिले के श्यौराई गांव निवासी 24 वर्षीय नितिन के परिजन मंगलवार को रेवाड़ी शव लेने आए।
विज्ञापन

नितिन ग्रेजुएशन के बाद एमए कर रहा था और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी थीं लेकिन कुछ अंकों से सफल नहीं हो पा रहा था। इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों का मानना है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया होगा।
नितिन पहले भी एक-दो बार बिना बताए घर से निकल चुका था लेकिन हर बार लौट आता था। इस बार वह 26 नवंबर को घर से निकला था और नहीं लौटा। सोमवार को परिजनों को आत्महत्या की सूचना मिली। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह रेलवे कॉलोनी में शराब के ठेके के पास एक पेड़ से युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें