फोटो : 8भाड़ावास फाटक के पास से गुजरती ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।
अजमेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 21 से 26 व 28 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक संचालित होगी। यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। दिल्ली सराय-अजमेर रेलसेवा जो 21, 22, 23, 25, 26 व 28 जुलाई को दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक सराय रोहिल्ला के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा सराय रोहिल्ला- शकूरबस्ती के मध्य आंशिक व सराय रोहिल्ला रेलसेवा जो 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी।
श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा रेवाड़ी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। बीकानेर- सराय रोहिल्ला रेलसेवा जो 21 से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक सराय रोहिल्ला के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवाएं सराय रोहिल्ला- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
उदयपुर सिटी-सराय रोहिल्ला रेलसेवा जो 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। सराय रोहिल्ला -बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक सराय रोहिल्ला के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। यह रेलसेवा भी सराय रोहिल्ला -दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।