कोसली। कृष्ण नगर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के दक्षिण हरियाणा के एकमात्र सरकारी महिला रीजनल सेंटर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस साइंस क्विज का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा निकिता, मोनिका और छलक प्रथम रहीं। क्विज निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में हुई।
इस अवसर पर भाषण, विज्ञान मॉडल, रंगोली और साइंस क्विज का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का युग है और बिना तकनीकी ज्ञान के भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. तेजीत सिंह, डॉ. अर्चना साहू और डॉ. सतीश मस्तान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को सम्मानित किया।
साइंस क्विज में बीएससी प्रथम वर्ष की निकिता, मोनिका और छलक प्रथम रहीं, जबकि रश्मि राव, स्नेह और अंजलि द्वितीय तथा ज्योति, निकिता कुमारी और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं।
साइंस मॉडल प्रतियोगिता में तमन्ना, निकिता और कोमल प्रथम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अदिति ने प्रथम, पारुल ने द्वितीय और मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में मनीषा और आरती प्रथम रहीं।
फिजिक्स विभाग द्वारा आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान में डॉ. अर्चना साहू ने रोजाना के जीवन में फिजिक्स का प्रयोग विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।