संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। क्षेत्र की सर्वाधिक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अधीन किशन लाल पब्लिक कॉलेज, सतीश बीएड कॉलेज, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज व सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंधन कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों मंगलवार को शपथ ली।
सतीश बीएड कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों को पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. डीपी भारद्वाज थे, जबकि अध्यक्षता पीईबी के प्रधान अशोक सोमाणी ने की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजीव अग्रवाल ने शपथ दिलाई व उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। जिन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, उनमें केएलपी कॉलेज के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, उपप्रधान संदीप खण्डेलवाल, सचिव अरविंद गुप्ता व कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी, सतीश बीएड कॉलेज के प्रधान एन के गुप्ता, उपप्रधान सुधीर चौधरी, सचिव मोहनलाल गुप्ता व कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गुलाटी, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज के प्रधान मुकेश भट्टे वाला, उपप्रधान मनीष अग्रवाल, सचिव प्रवीण सांतोवाले व कोषाध्यक्ष प्रमिला भार्गव तथा सतीश पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अनिल रुस्तगी व प्रबन्धक अजय यादव शामिल हैं। इस अवसर पर बृज लाल गोयल, दीपक पालहवासिया, हेमन्त गुप्ता, डॉ. पीसी सिंघला, प्रवीण गोयल, सुनील ग्रोवर, गौरव यादव, डॉ. कविता गुप्ता, डॉ. चिराग नागपाल, सुरभि गोयल, डॉ. बिंदु अरोड़ा, चन्द्रकला कटारिया, डॉ. सुनीता यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।