संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली बार एसोसिएशन में प्रधान पद के लिए पांच और उपप्रधान पद के लिए दो अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं बावल बार एसोसिएशन में प्रधान पद के लिए 2, उप प्रधान के लिए 2, ज्वाइंट सचिव के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
कोसली बार के चुनाव अधिकारी विक्रम सिंह लांबा व हरपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि नामांकन के आखिरी विभिन्न पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने उप प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म भरे तीन सचिव पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन था, जिसमें बार एसोसिएशन के 156 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए विनय कुमार, जयकिशन सिंह, भजनलाल, जयभगवान और युधवीर सिंह चुनाव मैदान में हैं। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट के लिए मनोज कुमार और सत्य प्रकाश सेक्रेटरी के लिए एक फॉर्म आया था, अभिषेक का जवाइंट सेक्रेटरी के लिए मनदीप सिंह का फॉर्म आया है। कैशियर के लिए रवि कुमार का एक ही फॉर्म आया।
बावल बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी राहुल जोशी ने बताया कि कुल बार में 372 वकील वोट का प्रयोग करेंगे। चुनावों की तैयारिया पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया की प्रधान पद के लिए 2, उप प्रधान प्रद के लिए 2, जवांइट सचिव के लिए भी कुल दो नामांकन प्राप्त हुए हैं। सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक फार्म मिले थे। इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। सुनील सचिव और कोषाध्यक्ष गोविंद कुमार निर्विरोध चुने गए हैं।