फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में हवन से किया नववर्ष का स्वागत

Wed, 01 Jan 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। नववर्ष पर आईजीयू में हवन यज्ञ में भाग लेते पदाधिकारी व विद्यार्थी। स्रोत: वि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हवन कर नववर्ष का स्वागत किया गया। कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव एवं कुलसचिव प्रोफेसर तेज सिंह और सभी शिक्षकों ने आहुति डालकर पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन


योग आश्रम लालपुर के डॉ. सत्यपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन करवाया। उन्होंने हवन का महत्व बताया। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को मिलजुल कर विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को बड़ी ऊंचाइयों पर ले जाने में कर्मचारियों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुखमय भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ के द्वारा वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ हमारी मानसिकता को भी बढ़ावा मिलता है। कुलसचिव प्रोफेसर तेज सिंह ने भी सभी कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव के माता-पिता ने भी हवन यज्ञ में आहुति दी। इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव, चीफ वार्डन प्रोफेसर रोमिका बत्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह, वित्त अधिकारी श्री अनिल यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें