फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का जारी होगा नया शेड्यूल

Sat, 23 Nov 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वायु प्रदूषण के चलते जिले के सभी राजकीय विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई है। छुट्टियां खत्म होने के बाद विज्ञान प्रदर्शनी के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता ही जिलास्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए समय-समय पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाती है ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिल सके। विद्यार्थी प्रदर्शनी में अलग-अलग थीम्स में मॉडल प्रदर्शित करते हैं।
विज्ञापन


जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए बजट निर्धारित किया गया है। यह राशि दो चरणों में दी जाती है। पहले चरण में 90 हजार रुपये व दूसरे चरण में 10 हजार रुपये जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे जाते हैं। फिलहाल जिले को पहले चरण की राशि 90 हजार रुपये मिल चुके हैं।

अगले आदेश के बाद आयोजित होगी प्रदर्शनी
जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मैथमेटिकल मॉडलिंग थीम्स, फूड हेल्थ एंड हाइजीन थीम्स, डिजास्टर मैनेजमेंट थीम, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन थीम, रिसोर्स मैनेजमेंट थीम, वेस्ट मैनेजमेंट थीम, नेचुरल फार्मिंग थीम सहित अनेक थीम शामिल होती है। ब्लॉक स्तर पर विभाग द्वारा साइंस प्रदर्शनी का आयोजन करवाया जा चुका है। ब्लॉक स्तर पर विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेते हैं। अब जिलास्तरीय प्रदर्शनी शिक्षा विभाग के आदेश के बाद आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
वायु प्रदूषण के चलते विद्यालयों में छुट्टियां चल रही हैं। इसके चलते जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विभाग नया शेड्यूल जारी करेगा। -रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें