फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुजुर्ग से मारपीट व लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस ने गांव जाट भुरथल निवासी एक बुजुर्ग से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव लुहारी निवासी मनोज कुमार व गुरुग्राम के हेली मंडी निवासी शकील के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी व मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव जाट भुरथल निवासी महेश राठी ने शिकायत में बताया था कि 18 अक्तूबर की सुबह पिता खेत में गए थे। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पिता के सिर में चोट लगी है और वह ट्यूबवेल के पास चारपाई पर बेहोशी की हालत में लेटे हैं। उसने पिता को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। पिता ने उसे बताया कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जेब से नगदी व मोबाइल फोन लूट ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में लूट का मामला दर्ज किया। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें