फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेल नर्सरियों से खिलाड़ियों की नई पौध होगी तैयार

Sun, 05 Apr 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल नर्सरियों के माध्यम से खिलाड़ियों की नई पौध तैयार की जाएगी जिससे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खिलाड़ी सामने आ सकें। खेल विभाग की ओर से जिले को 55 खेल नर्सरियां अलॉट की गई हैं।
विज्ञापन

इन नर्सरियों में विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा देना है। पहले कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों और मार्गदर्शन के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते थे लेकिन अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
इन खेल नर्सरियों में चयनित खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाएगा ताकि वे बड़े मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से जिले में खेलों का स्तर काफी ऊंचा होगा और अधिक से अधिक युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे।
विज्ञापन


कबड्डी की 9 नर्सरियां आवंटित
इस बार जिले में परंपरागत खेल कबड्डी का दबदबा देखने को मिला है। कबड्डी की सर्वाधिक 9 नर्सरियां अलॉट की गई हैं जो युवाओं में इस खेल की लोकप्रियता को दर्शाती हैं। इसके बाद वालीबॉल की 7 नर्सरियां दी गई हैं। वहीं फुटबॉल, बास्केटबॉल और खो-खो के लिए 5-5 नर्सरियां आवंटित हुई हैं। इसके अलावा हॉकी की 4, शूटिंग की 3, जबकि कुश्ती, बॉक्सिंग, एथलेटिक और योगा की 2-2 नर्सरियां मिली हैं। हालांकि स्वीमिंग और कैनोइंग जैसे खेलों की कोई नर्सरी जिले को नहीं मिली है।

मासिक भत्ता भी दिया जाएगा
सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मासिक भत्ता भी दिया जाएगा। 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे ताकि वे अपनी डाइट और अभ्यास पर ध्यान दे सकें। इन नर्सरियों का संचालन सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर मिल सकें।


जिले में 177 आवेदन भेजे गए थे जिनमें से 55 नर्सरियों को मंजूरी मिली है। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों को रखा जाएगा।-ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें