फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोहनपुर गांव में दंपती के झगड़े में पति की मौत

Sun, 05 Apr 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
बावल। मोहनपुर गांव में दंपती के झगड़े के दौरान करीब 56 वर्षीय सतपाल की सीढ़ी से गिरने से मौत हो गई। जब अस्पताल में शव पहुंचा तो दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। किसी तरह से लोगों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन

मृतक के भाई विजयपाल ने बताया कि सतपाल का बेटा दुबई में रहता है। पिता को पैसे नहीं भेजता था। इसी को लेकर सतपाल और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिनों पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बेटा साल में केवल एक बार ही घर आता है।
विजयपाल ने कहा कि शनिवार सुबह 10 बजे सतपाल की मौत की सूचना मिली थी। जब मौके पर गए तो दरवाजा बंद था। शक है कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। जांच की मांग की है। पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बावल थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि सतपाल को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति शराब पीने का आदि था। आपस में झगड़े के दौरान चोट लगने या गिरने से मौत हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें