विधायक अनिल यादव लोगों की समस्या सुनते। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : अकरौरा गांव में सौभाग्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक।
कोसली। विधायक अनिल यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में जन शिकायतों की सुनवाई की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायतों की मांग के अनुरूप ही हलके में विकास कार्यों को मंजूरी दिलवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कोसली विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में अग्रसर रहे। नाहड़-साल्हावास आरओबी पर 11.50 करोड़ रुपये खर्च कर इसे आरंभ किया गया। भाकली से साल्हावास की नई सड़क बनकर तैयार हो रही है।
हलके में गांव पाल्हावास, गुरावड़ा, रतनथल में नई आईएमटी बनाई जाएगी जिसके बनने से इस इलाके का औद्योगिक विकास होगा तथा युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। विधायक अनिल यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं व अधिकारियों को शीघ्रता से निवारण करने के निर्देश दिए।