धारूहेड़ा। हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया की तरफ से आवास प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा कर लिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत जिले के आकेड़ा गांव में 25 नए घरों का निर्माण किया गया है। जरूरतमंदों को इन घरों की चाबी सौंपी गई।
आलोक शुभम और आनंद कुमार सहित 25 नए घरों के मालिकों ने भाग लिया। ये सभी घर जरूरतमंद लोगों को उन्हीं की जमीन पर फ्री में बनाकर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके निर्माण के लिए इन परिवारों से कोई पैसा नहीं लिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत दूसरे चरण का निर्माण भूड़ला गांव में जल्द ही शुरू होने वाला है, जहां अतिरिक्त 25 घर बनाए जाएंगे। इस चरण को नवंबर 2025 तक पूरा करने की योजना है। दूसरे चरण में जिले के दो गांवों में कुल 50 परिवारों को लाभ होगा। संस्था के राष्ट्रीय निदेशक आनंद कुमार बोलिमेड़ा ने कहा है कि इन 25 परिवारों के चेहरों पर नई घरों की चाबियां थामने पर जो खुशी देखी गई, वह देखना एक बहुत ही सुखद व संतोषजनक अनुभव है। 25 नए घरों का निर्माण एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर साबित होगा।