फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

Sat, 17 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने 17 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी (शहरी) की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। यह कमेटी तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।
आदेश के अनुसार अजय चोकन, देवकी नंदन, लोकेश यादव और प्रशांत सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शशि कुमार को जनरल सेक्रेटरी और दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा, जनरल सेक्रेटरी के पद पर कैलाश चंद भलदोदिया, नरेश यादव, रामअवतार छाबरी, ओम प्रकाश, भीम सैन मखीजा, धारी अरोड़ा, अरविंद दिसोदिया और संदेश योगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में सेक्रेटरी पद पर मुकेश ठाकुर, प्रकाश रावत, डीके मास्टर, रामजी लाल सैनी, गौरव गुलाटी, गौरव ठक्कर, ललित अग्रवाल, लोकेश होटला, दाल चंद, अशोक यादव, हीरा लाल ठेकेदार, राज भटनागर, रामगिरी, मृदुल गुप्ता, कृष्ण कमल और नरेंद्र को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी शहरी क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें