फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवा महोत्सव में नए आयोजन शामिल, अनुदान बढ़ाकर सात लाख रुपये किया

Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मीटिंग लेते कुलपति प्रो. असीम मिगलानी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में युवा कल्याण समिति की 9वीं बैठक शनिवार को हुई। इसमें युवा महोत्सव में नए आयोजन शामिल करने के साथ अनुदान बढ़ाकर सात लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कुलपति ने विभिन्न युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विद्यार्थियों ने सात पदक हासिल किए, जिनमें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दो कांस्य पदक और सांस्कृतिक शोभायात्रा का पुरस्कार शामिल है।
जोनल युवा महोत्सव अक्तूबर के अंत और इंटर-जोनल युवा महोत्सव नवंबर के मध्य आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए महाविद्यालयों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे। विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए इस वर्ष रील मेकिंग और एकल गायन को नए आयोजनों के रूप में शामिल किया गया है। वहीं स्टैंड-अप कॉमेडी और हरियाणवी समूह गायन को हटाया गया है।
विज्ञापन

हिंदी और अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में अब व्यक्तिगत प्रतिभागी के बजाय टीम को पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। जोनल और इंटर-जोनल युवा महोत्सव के आयोजन के लिए महाविद्यालयों को मिलने वाला अनुदान छह लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दिया गया है।
नई पहल के तहत विश्वविद्यालय कलर अवार्ड शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को 5100 रुपये, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न दिया जाएगा।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में स्वर्ण पदक या प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए छह साहसिक, युवा नेतृत्व और अन्य विकास कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें