फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएच 71 भगवानपुर की जमीन पर ही बने नया सिविल अस्पताल

Tue, 11 Nov 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल की मांग को लेकर जानकारी देते लोग। स्रोत : समिति - फोटो : poni news
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के नागरिकों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रस्तावित सिविल हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर को एनएच-71 भगवानपुर की 7 एकड़ 7 कनाल 9 मरला जमीन पर ही बनाया जाए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वर्तमान सिविल अस्पताल घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाले इलाके में है। इसके चारों ओर शिक्षण संस्थान, बैंक और बाजार हैं। अस्पताल नीची भूमि पर स्थित है, जिससे बरसात के दौरान परिसर में पानी भर जाता है। अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के बीच की सड़क बेहद संकरी है, जिसके कारण मरीजों और वाहनों की आवाजाही में लगातार बाधा आती है।
इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। पार्किंग की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। कहा कि 2019 में सरकार ने अस्पताल को स्थानांतरित करने का निर्णय लेकर सही कदम उठाया था, जिसे शहरवासियों ने स्वागत योग्य बताया था। बीते वर्षों में बढ़ती आबादी और यातायात को देखते हुए अब नए स्थान की जरूरत और भी जरूरी हो गई है।
विज्ञापन

एनएच-71 पर प्रस्तावित स्थान को हर दृष्टि से उपयुक्त बताया गया है। यह जगह प्रस्तावित बस स्टैंड के निकट है, जहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और भविष्य में विस्तार की संभावना भी बनी हुई है। यह स्थान दिल्ली, जयपुर और रोहतक जैसी प्रमुख मेडिकल सुविधाओं से भी सीधे जुड़ा हुआ है।
ज्ञापन देने वालों में लालचंद, सूबेदार सतीश (सेक्टर-18), लेफ्टिनेंट राजाराम, मीर सिंह, हरिओम (रिटायर्ड मुख्याध्यापक), अभय सिंह, परमानंद, पुनीत (वार्ड-5), सतीश यादव (वार्ड-4) सहित कई नागरिक मौजूद रहे। वहीं नागरिकों ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर घर-घर जाकर अभियान चलाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से अपील की है कि इस मामले को अहम का सवाल न बनाएं, बल्कि जनहित में निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें