फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में 12 करोड़ से बनेगा नया बस स्टैंड और सब-डिपो, इसी साल शुरू होगा काम

Sat, 08 Aug 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कोसली में बनने वाले बस स्टैंड की जमीन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के कोसली में 12 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड और सब-डिपो का निर्माण करने की जिम्मेदारी राज्य परिवहन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। अब लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राज्य परिवहन विभाग ने बस स्टैंड और सब डिपो के निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग की ओर से विभिन्न पदों पर 92 कर्मचारियों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी कर इसी साल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बस स्टैंड का निर्माण होने से ग्रामीण रूटों पर बस यात्रा आसान होगी। अन्य जिलों से नए बस स्टैंड से करीब 50 बसों का संचालन किया जाएगा। इस परियोजना के तहत कोसली में सब-डिपो की स्थापना के लिए पदों को भी स्वीकृति दी गई है। ग्रामीण इलाकों और अन्य रूटों पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोसली क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन बसों के माध्यम से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम और दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों के लिए बस परिवहन महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में नए बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों को सुविधाजनक स्थान पर बस सेवा उपलब्ध होने की उम्मीद है।
नया बस स्टैंड व सब डिपो के बनने के बाद ग्रामीण रूटों पर बसों के संचालन को भी बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकेगा। इससे गांवों से कोसली आने वाले यात्रियों को बसों के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही सब डिपो का अपना 50 बसों का बेड़ा होने से ठहराव और संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्था होने से यातायात प्रबंधन में भी सुधार होगा।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कोसली में लंबे समय से आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नया बस स्टैंड व सब डिपो बनने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
इसके साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। परियोजना पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल विभाग की प्राथमिकता टेंडर प्रक्रिया को समय पर पूरा करना है, ताकि इसी साल से निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। बस स्टैंड के निर्माण से कोसली क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

वर्जन:
राज्य परिवहन विभाग ने सब डिपो व बस स्टैंड के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। दोनों विभागों के आपसी तालमेल से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास है। सारी प्रक्रिया पूरी कर इसी साल काम शुरू कर दिया जाएगा। सब डिपो में वर्कशॉप निर्माण हो चुका है। 92 पदों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।-निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक, राज्य परिवहन रेवाड़ी।

कोसली में बनने वाले बस स्टैंड की जमीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें