फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगाते लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित असाही पुल के समीप सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में करीब 15 वर्षीय भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों ने करीब 45 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाए रखा। हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटपूतली के गांव तुलाना निवासी करीब 15 वर्षीय राहुल अलवर जिले के गांव टपूकड़ा स्थित अपने मामा के घर से शुक्रवार को मामा अजय के साथ बाइक से वापस कोटपूतली जा रहा था। हाईवे स्थित असाही पुल के समीप सामने से तेज गति से आए एक कैंटर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका मामा अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर घटना से नाराज परिजनों व आसपास के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग र्गईं। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद यातायात सुचारु हो गया। कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक राहुल कक्षा 12 वीं का छात्र था।
विज्ञापन

कसौला थाने से जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घायल का इलाज किया जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें