फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी शहर के बाबा हरिनाथ सोसाइटी, सेक्टर-2 में दिवाली की रात दो पड़ोसी परिवारों के बीच पटाखों को लेकर शुरू हुई छोटी-सी बहस हिंसक झड़प में बदल गई। रात लगभग 10 बजे हुई इस मारपीट में लोहे की रॉड, लाठियां और सरिये इस्तेमाल किए गए। घटना में एक ओर भरत सिंह और उनके बेटे आदि गंभीर रूप से घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष के गौरव, पुष्पा देवी और पारस को चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना की शुरुआत भरत सिंह के घर के बाहर बेटे आदि के पटाखे चलाने से हुई। इसी दौरान पारस ने आदि पर लोहे की रॉड से हमला किया। भरत और उनकी पत्नी माया ने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो पहले से घात लगाए गौरव, सौरव, पुष्पा देवी, गीता देवी और परमवीर ने लाठियों और सरियों से हमला किया।
माया के अनुसार, भरत सिंह के सिर पर गंभीर चोटें लगीं, वहीं आदि को भी बेहोश होने तक पीटा गया। हमलावरों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगले दिन फिर आएंगे और जान से मार देंगे।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष का दावा है कि आदि ने उनके घर के सामने पटाखे फोड़े और गाली-गलौज की। गौरव और पारस ने विरोध किया तो आदि ने गौरव के सिर पर वार किया। इसके बाद भरत, उनका बड़ा बेटा जितेंद्र और अन्य लोग झड़प में शामिल हो गए।
इस दौरान पुष्पा देवी और गौरव की मां गीता पर भी हमला हुआ। गौरव के सिर में 5 टांके लगे, पारस को गर्दन में चोट आई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने यूआईटी थाना सेक्टर-3, भिवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें