संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव नाहड़ में बाबा गंगापुरी वार्षिक उत्सव पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। वॉलीबाॅल में नेहरूगढ़ और कबड्डी प्रतियोगिता में भाला की टीम विजेता रही।
सरपंच महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने टीमों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है। खेल हमें धैर्य और अनुशासन भी सिखाता है। पहले दिन वॉलीबॉल की 18 और कबड्डी की 16 टीमें पहुंचीं। सर्वप्रथम वॉलीबॉल नेहरूगढ़ और झांसवा के बीच खेला गया, जिसमें नेहरूगढ़ की टीम विजय रही। कबड्डी का मैच लूखी एवं भाला के बीच खेला गया, जिसमें भाला की टीम विजय रही। कबड्डी में कर्ण सिंह सतपाल सुभाष ने रेफरी की भूमिका निभाई। वॉलीबॉल में पवन तथा दीपक ने रेफरी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप यादव ने किया।
बाबा गंगापुरी सेवा समिति के सचिव प्रदीप शेखावत ने बताया कि रात्रि में बाबू दान सिंह और उनकी पार्टी द्वारा हरियाणवी धार्मिक गीत के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रदीप शेखावत, प्रेम प्रकाश, सुरेश कुमार, मास्टर यजदेव, प्रताप सिंह, सुशील, अमित, इंद्रजीत, प्रदीप, सतबीर, सुभाष, सतपाल पीटीआई सुरेंद्र यादव, दीपक यादव तथा इलाके के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।