फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेहा शर्मा अध्यक्ष और अनुकूल शर्मा सचिव नियुक्त

Mon, 06 Oct 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन का पदस्थापना समारोह रविवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन नेहा शर्मा को वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष और अनुकूल शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। दोनों को औपचारिक रूप से कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नामित धीरज भूटानी और असिस्टेंट गवर्नर डॉ. उमा गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहीं। दोनों पदाधिकारियों ने क्लब के कार्यों की सराहना की और नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेहा शर्मा ने क्लब के कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन पिछले 92 दिनों से रोटरी किचन चला रहा है, जिसमें जरूरतमंद लोगों को 10 रुपये में भोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रमेश धमीजा, चरणजीत बत्रा, वेद प्रकाश कथूरिया, सुभाष मंगला, दलीप सैनी, राज रानी, डॉ. नवीन अदलखा, डॉ. दीपिका सचदेवा, बीएस गुलाटी को रोटरी रसोई के संचालन और सेवाओं के लिए गौरव रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त रोटरी सेवा केंद्र की ओर से स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। बताया गया कि क्लब ने पिछले तीन महीनों में 1300 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया है।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डॉ. नवीन अदलखा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सह अध्यक्ष अनुराधा यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर अरुण गुप्ता, अक्षमा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, हिमांशु पालीवाल, प्रवीण शर्मा, गौरव शर्मा, जतिन अरनेजा और धीरज यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें