धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। द्वारिकाधीश सिटी में एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने गुरुग्राम के गांव शिकोहपुर निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से चोरी सामान के बारे में पूछताछ कर रही है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार द्वारकाधीश सिटी धारूहेड़ा निवासी मनीराम ने 28 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ निजी कार्य से बाहर गए थे। शाम को घर लौटे तो देखा कि मकान की कुंडी खुली है और अलमारी व लॉकर के लॉक टूटे है। दो लाख रुपये और जेवरात चोरी गए हैं।
मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। उससे चोरी के सामान के बारे में पूछताछ की जा रही है।