फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर शोध की जरूरत : डॉ. सुदेश

Tue, 04 Feb 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14विज्ञान प्रर्दशनी का अवलोकन करते मुख्यातिथि साथ में विवि स्टॉफ। स्रोत : विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विज्ञान कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. जेपी यादव ने की। संचालन डॉ. सुधीर यादव ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुदेश ने विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर शोध करने पर जोर दिया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पालमपुर सीएसआईआर आईएचबीटी के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार, विशिष्ट अतिथि मुख्य वैज्ञानिक प्रो. राम आसरे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद कुलगीत से किया गया। उन्होंने हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के आधुनिक व तकनीकी सहायता से नवीकरणीय ऊर्जा एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य के बारे में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सुदेश यादव ने विद्यार्थियों, प्रतिभागियों एवं शोधार्थियों को बधाई देते हुए विज्ञान क्षेत्र में निरंतर शोध करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने दैनिक जीवन में प्राकृतिक संसाधनों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की फसलों, फूलों एवं पेड़-पौधों की विशेषताओं एवं उनके गुणों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट संस्थाओं में वैज्ञानिक निरंतर शोध कार्यों के साथ भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उसी प्रकार हम सभी को भी भारत को विकसित देश बनाने के लिए अपना योगदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी में यूरो इंटरनेशनल स्कूल प्रथम
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम यूरो इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय सारवान इंटरनेशनल स्कूल एवं तृतीय स्थान राज इंटरनेशनल स्कूल व सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। सरकारी विद्यालयों की श्रेणी में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी और तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्होरी ने प्राप्त किया। यूजी व पीजी की श्रेणी में प्रथम स्थान राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, द्वितीय स्थान अहीर कॉलेज रेवाड़ी एवं तृतीय स्थान यदुवंशी कॉलेज महेंद्रगढ़ ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विश्वविद्यालय के कुलपति एवं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें