फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्टेम मेले में मॉडल का किया प्रदर्शन

Tue, 04 Feb 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13स्टेम मेला का अवलोकन करते मुख्य अतिथि साथ मे स्टॉफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में स्टेम मेला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने की। कवि हलचल हरियाणवी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने प्राचार्य के साथ स्टेम मेला का अवलोकन किया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया।


प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि एससीईआरटी द्वारा साइंस एंड मैथ को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे स्टेम मेला कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी स्टेम संबंधित परियोजनाओं और विचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इससे नवाचार, आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि विज्ञान अध्यापिका हरिता शर्मा और गणित अध्यापिका पूनम देवी के संयुक्त नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित संबंधी मॉडल प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि स्टेम यानि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित का एक संक्षिप्त शब्द है जो इन चारों विषयों को संरचित कार्यक्रम में जोड़ने का एक तरीका है। इसका मकसद विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़े कौशल और समझ विकसित करना होता है। स्टेम शिक्षा में छात्रों को प्रासंगिक परियोजनाओं और समस्याओं के जरिए ज्ञान और कौशल का इस्तेमाल करना सिखाया जाता है तथा विद्यार्थियों को जटिल मुद्दों का आकलन करने, तर्क और समझ का आदान-प्रदान करने और तकनीक के चलने वाले समाज में योगदान देने के लिए तैयार करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें