फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक स्कूल में केक काटकर नौसेना स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
नौसेना स्थापना दिवस मनाते स्कूल प्रबंधन। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में केक काटकर नौसेना स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय में विशेष कैडेट प्रार्थना सभा व नौसेना संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स ने नौसेना इतिहास, महत्व व भूमिका से जुड़े विविध पहलूओं पर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ उप-प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी एवं वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
कैडेट पुष्कर गुप्ता ने भारतीय नौसेना दिवस व उसके महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान नेवी की अहम भूमिका की याद दिलाता है जिसने दुश्मन की नेवल और कोस्टल डिफेंस को करारा झटका दिया था।
विज्ञापन

ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत, इंडियन नेवी की मिसाइल बोट्स ने कराची हार्बर पर एक हमला किया था। इस अहम एक्शन ने न सिर्फ़ भारत की समुद्री ताकत दिखाई बल्कि सटीकता, हिम्मत और स्ट्रेटेजिक समझ भी दिखाई दी। यह दिन 1971 के युद्ध में जीत हासिल करने वाली नौसेना की शक्ति और बहादुरी के जश्न के रूप में मनाया जाता है।
वहीं कैडेट आयुष ने एडमिरल रामदास कटारी और भारतीय नौसेना के उन वीर एवं महान सपूतों के विषय में जानकारी प्रदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपने अदम्य वीरता, साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें