नशे के खिलाफ शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने सरकारी स्कूल पाडला व गांव हरजीपुर का दौरा करके विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार जानकारी दी। साथ ही शपथ भी दिलाई गई। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई के विरुद्ध सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है, कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। संवाद