फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल से शुरू होगा नौतपा, बढ़ सकती है गर्मी

Sat, 23 May 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में पांच दिनों से भीषण गर्मी और लू का असर बना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा में गर्मी और बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। शनिवार को भी तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर रखा। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर के समय तेज धूप और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। हालांकि शाम करीब चार बजे के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। तेज हवा से लोगों को कुछ हद तक राहत महसूस हुई, लेकिन उमस और गर्मी का असर बना रहा। उसके बाद फिर से धूप निकल आई।
फिजिशियन डॉ. गौरव ने के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तापमान सबसे अधिक रहता है। इसलिए इस दौरान घर के अंदर रहना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें