फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में भीषण गर्मी के बीच बिजली खपत ने तोड़े रिकॉर्ड

Sat, 23 May 2026 09:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बिजली निगम का पावर हाउस। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही बिजली मांग के बीच जिले में इस सीजन की सबसे अधिक बिजली खपत दर्ज की गई है। दो दिनों में एक करोड़ एक लाख यूनिट बिजली की खपत पहुंच गई है जिससे अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने के कारण एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर 100 लाख यूनिट से अधिक बिजली की खपत होना इस बात का संकेत है कि बिजली की मांग पर दबाव चरम पर पहुंच चुका है। बढ़ते लोड के कारण पावर हाउसों में फॉल्ट की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। ओवरलोडिंग की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है और लोगों को कटौती व ट्रिपिंग की समस्या झेलनी पड़ रही है।
हर वर्ष बिजली निगम की ओर से गर्मी के मौसम में बेहतर आपूर्ति के दावे किए जाते हैं लेकिन तापमान बढ़ते ही व्यवस्था की कमजोरियां सामने आने लगती हैं। कई इलाकों में बार-बार फॉल्ट आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एक साथ कई जगह फाल्ट आने से मरम्मत में देरी हो रही है। स्टाफ की कमी और उपकरणों की सीमित उपलब्धता के कारण फाल्ट ठीक करने में तीन से चार घंटे लग रहे हैं। इधर, मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में बिजली निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती बिना ब्रेकडाउन के निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखना है।
विज्ञापन

-
ट्रांसफार्मरों में फाल्ट और केबल जलने की घटनाएं बढ़ीं
बढ़ते बिजली लोड का सीधा असर अब आपूर्ति व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मरों में फाल्ट और केबल जलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे शहर के कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रोजाना 4 से 5 कट लग रहे हैं। बाजारों, कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम तथा रात के समय अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया।

रात में बिजली कटौती के कारण सोना तक दूभर
आदर्श नगर निवासी कमला देवी ने बताया कि रात के समय बिजली कटौती के कारण सोना तक दूभर हो गया है। काफी परेशानी होती है। सेक्टर 1 निवासी सुनीता ने बताया कि बढ़ते लोड को देखते हुए बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि गर्मी के मौसम में राहत मिल सके। हर बार गर्मी में समस्या होती है।
-
एक सप्ताह में बिजली की खपत व तापमान पर एक नजर
दिनबिजली खपत अधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
22 मई101.95 लाख यूनिट44.5 29.0
21 मई101.94 लाख यूनिट44.5 29.0
20 मई98.62 लाख यूनिट 45.5 28.2
19 मई 96.54 लाख यूनिट45.530.5
18 मई 90.60 लाख यूनिट44.5 25.5
17 मई87.58 लाख यूनिट42.5 24.6
16 मई94.62 लाख यूनिट 41.5 24.2
15 मई89.90 लाख यूनिट40.524.1

वर्जन :
गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। विभाग पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है। फिलहाल बिजली की कोई कमी नहीं है। तकनीकी समस्याओं को भी तेजी से दूर किया जा रहा है।- कविंद्र यादव, एसडीओ, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें