फोटो नंबर- 21नारनौल में सुबह के समय ठंड से बचाव के लिए आग जलाकर बैठे लोग। संवाद
नारनौल। हरियाणा में नारनौल की रात सबसे ठंडी रही है। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी जरूर हुई है। मंगलवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 24.0 व 5.6 और 24.0 व 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। संपूर्ण इलाके में लगातार उत्तरी बर्फिली सर्द हवाओं से पारा लुढ़कने लगा है।
उन्होंने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में कुछ स्थानों पर शीत लहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है। अभी आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।