फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन नेशनल हाईवे पर तीन ही एंबुलेंस तैनात, समय पर कैसे अस्पताल पहुंचे मरीज

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17नीरपुर चौक ​स्थित एनएचएआई कंट्रोल रूम के पास खड़ी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के चारों तरफ नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे तो बन गए लेकिन अभी भी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। अगर एंबुलेंस की ही बात करें तो टोल प्लाजा पर ही मौजूद रहती है। अब कोई हादसा 20 किलोमीटर दूर होता है तो गाड़ी पहुंचने में समय लग जाता है जिससे कई बार मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन

अभी जिले के एनएच 148बी पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा, एनएच 152डी पर दुबलाना खत्रीपुर और एनएच 11 पर काठूवास पर एक-एक एंबुलेंस खड़ी रहती है। इन एंबुलेंस पर पर दो-दो कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार एक महीने में नेशनल हाईवे पर औसतन 15 से 20 दुर्घटनाएं होती हैं। वहीं कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं की संख्या 25 से 30 तक पहुंच जाती है। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण कोहरे के दौरान तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाना होता है।
विज्ञापन

एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि 70 प्रतिशत दुर्घटनाओं के दौरान वाहन चालक शराब के नशे में रहते हैं। अब सर्दियों के समय धुंध व कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है।
पेट्रोलिंग के लिए तीन शिफ्ट में काम करते हैं 9 कर्मचारी
नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए टीम ए, टीम बी और टीम सी सहित कुल तीन टीमों का गठन किया गया है। तीनों टीम अलग-अलग शिफ्ट में कार्य करती है। टीम ए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक, टीम बी शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक और टीम सी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक पैट्रोलिंग का कार्य करती हैं। टीम द्वारा 148 बी पर खानपुरा से रघुनाथ पुरा तक और एनएच 11 पर नीरपुर चौक स्थित कंट्रोल रूम से अटेली रेस्ट एरिया तक 40.51 किमी तक पेट्रोलिंग की जाती है।

गोवंश के गले में डाले जा रहे लाल रंग के सेफ्टी बेल्ट
नेशनल हाईवे पर कोहरे के दौरान गोवंश व अन्य जानवरों के अचानक आने से ज्यादा हादसे होते हैं। इसलिए पेट्रोलिंग टीम द्वारा हाइवे के पास घूमने वाले गोवंश के गले में लाल रंग के सेफ्टी बेल्ट डाली जा रही है। कोहरे व रात के समय बेल्ट पर लाइट पड़ते ही बेल्ट चमक उठती है।

अगर गाड़ी में नहीं तेल तो एनएचएआई की टीम करती है मदद
नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान सहायता प्राप्त करने के लिए आमजन 1033 पर संपर्क कर सकते हैं। जिस पर संपर्क कर लोग एंबुलेंस, पेट्रोल, पेंचर ठीक करने की सुविधा निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

वर्जन :
नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1033 जारी किया गया है जिस पर संपर्क कर लोग एंबुलेंस सहित अन्य सहायता प्राप्त कर सकते हैं। -सुनील कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें