फोटो : 1हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। यादव नगर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम हुआ जिसमें तिरंगा रैली, नारा लेखन प्रतियोगिता व नशा मुक्ति शपथ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदिनी, द्वितीय स्थान कनिका जैन व तृतीय स्थान सिमर ने प्राप्त किया। तिरंगा रैली एवं नशा मुक्ति शपथ में कुल 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में 26 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की। सुशीला यादव मुख्य अतिथि रहीं। नरेंद्र और अंकुर ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग दिया। मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सोनिया, तमन्ना और आंचल ने कार्यक्रम आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा नागरिकों को तिरंगा सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने, अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।