फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस में दमखम दिखाएगी नायशा

विज्ञापन
नायशा छिल्लर
विज्ञापन
बावल। गांव शाहपुर की होनहार खिलाड़ी नायशा छिल्लर 26 अक्तूबर को चीन में आयोजित होने वाली 5वीं वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना होगी। नायशा पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में वह जयपुर में रहकर टेनिस का प्रशिक्षण ले रही है। इसके साथ ही वह सॉफ्ट टेनिस में भी नियमित अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखार रही है।

चीन में आयोजित होने वाली इस विश्व चैंपियनशिप में नायशा अंडर-15 सब-जूनियर कैटेगरी में भाग लेगी। वह सिंगल्स, डबल्स और मिक्स इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। यह उसके खेल कॅरिअर का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसमें उसे विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें