फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय का नैक की टीम ने किया निरीक्षण

Tue, 17 Dec 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। खरखड़ा ​स्थित राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण करती राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने गांव खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय का 13 व 14 दिसंबर को निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने 5 वर्षों के शैक्षणिक व गैर शैक्षिक रिकॉर्ड का का मूल्यांकन किया।
महाविद्यालय में प्राचार्य अर्चना के निर्देशन में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के कार्य की शुरुआत मई 2024 से कर दी गई थी। डॉ. टागर लाल खान विद्यासागर विश्वविद्यालय मिडनापुर बतौर अध्यक्ष, डॉ. संजय पंत कुमायूं प्रोफेसर विश्वविद्यालय नैनीताल समन्वयक (कोऑर्डिनेटर), डॉ. अमूथा तमिलनाडु सदस्य एवं गुरुग्राम जिले की जिला उप स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कुसुम बरेजा को उच्च शिक्षा विभाग ने मनोनीत किया है। इन सदस्यों ने विगत 5 वर्षों की रिकॉर्ड (शैक्षणिक एवं गैर शैक्षिक) का मूल्यांकन किया। दोपहर के समय मीरपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जेपी यादव की उपस्थिति ने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया दिया। उन्होंने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम के सभी सम्मानित सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सभी सदस्यों ने पूर्व छात्र, अभिभावकों, महाविद्यालय के टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्यों से मुलाकात की। महाविद्यालय से संबंधित तमाम मुद्दों पर चर्चा की। सभी विभागों में जाकर प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण किया। आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। यह निरीक्षण भविष्य में महाविद्यालय के लिए बहुत उपयोगी रहेगा। जिससे महाविद्यालय प्रगति व विकास की ओर अग्रसर होगा। 14 दिसंबर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम की ओर से मीटिंग ली गई। टीम ने महाविद्यालय की कार्यशैली की प्रशंसा की और रिपोर्ट में महाविद्यालय की बेहतरी के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें