फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माजरा के ग्रामीणों ने माना, एम्स निर्माण के लिए सरकार का रवैया सकारात्मक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड (रेवाड़ी)। गांव माजरा में प्रस्तावित माजरा एम्स के निर्माण और शिलान्यास को लेकर माजरा गांव के सभी ग्रामीण पूरी तरह से आश्वस्त हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय लेकर जल्द ही इसका शिलान्यास करवाएंगे। गांव माजरा में मंगलवार को पंचायत हुई, जिसमें सभी ग्रामीण सामूहिक सहमति से एम्स निर्माण को लेकर पूरी तरह से एकजुट दिखे और सरकार के रवैये का माजरा एम्स निर्माण के लिए सकारात्मक बताया।
विज्ञापन

माजरा एम्स संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रधान, उप प्रधान मनजीत यादव, सचिव दिलबाग, खजांची राजबीर ठेकेदार ओर अन्य ग्रामीणों ने स्पष्ट तर पर कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल के साथ-साथ पूरे जिला प्रशासन ने इस एम्स निर्माण प्रक्रिया में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहे है और इसलिए ही माजरा के ग्रामीणों को पूरी उम्मीद है कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इसका शिलान्यास जल्द ही करवायेंगे।
ग्रामीणों ने ये भी कहा कि जब सरकार इस बड़ी परियोजना को स्थापित करने के लिए सकारात्मक रवैया अपनाए हुए है तो किसी को कोई भी धरना-प्रदर्शन करने की कोई जरूरत नही है और ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। प्रधान ने कहा कि एम्स निर्माण में जितनी जमीन की जरूरत थी वो लगभग पूरी हो चुकी है और माजरा गांव के किसान गौरवशाली है, जिन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए अपनी निजी भूमि सरकार को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें