फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑनलाइन युवा संसद प्रतियोगिता में संयोगिता प्रथम

Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित ऑनलाइन युवा संसद प्रतियोगिता में कोसली स्थित श्री कृष्ण नगर स्थित भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय के महिला रीजनल सेंटर की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों छात्राओं का चयन कर लिया गया है। इस प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अब चयनित छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। शनिवार को दोनों छात्राओं का रिजनल सेंटर प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला रीजनल सेंटर की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संयोगिता ने प्रथम व बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अमिषा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। संयोगिता ने अपने विषय सोशल मीडिया युवा दृष्टिकोण पर बोलते हुए सोशल मीडिया का यथार्थ स्वरूप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से युवाओं को काफी हद तक सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। छात्रा अमिषा ने प्रतियोगिता में कौशल विकास युवाओं के सशक्तिकरण की चाबी विषय पर कहा कि युवाओं को आज के समय के आवश्यकतानुसार कौशल प्राप्त कर भविष्य का निर्माण करना चाहिए। सरकार की नीतियों से अवगत रहकर राष्ट्र निर्माण करना चाहिए। उन्होंने अमृत महोत्सव काल में भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने का मिशन रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने पर कुलपति प्रो. सुदेश ने विद्यार्थियों को बधाई दी। निदेशक डॉ. सुषमा जोशी ने कहा कि ग्रामीण छात्राओं में प्रतिभा को विकसित कर उन्हें विभिन्न अवसर प्रदान किए जाते हैं, ताकि उनका सर्वांगीण विकास समाज को सही दशा और दिशा दे सके। वहीं उन्होंने छात्राओं को आगे ले जाने व तैयारी कराने के लिए डॉ. अनिल कुमार के योगदान की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्राएं, शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें